{"_id":"69503eb6ee666460ef0d1813","slug":"two-sides-clashed-with-sticks-leaving-seven-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-143985-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे, 7 घायल
Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होता इलाज। संवाद
एटा। आगरा रोड स्थित एक गांव में दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ही ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों ही पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
कोतवाली देहात के एक गांव में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने बताया कि लगभग 25 दिन पूर्व शादीशुदा बहन को गांव का ही एक लड़का ले गया। इसकी जानकारी होने पर हम लोगों ने लड़के के परिजन से शिकायत की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने कोर्ट के माध्यम से केस लड़ना शुरू किया। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम मां और छोटा भाई घर पर खाना खा रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष के लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
दूसरे पक्ष का आरोप है कि इन लोगों से बात करने गए थे तब सुनने के बजाय पीटने लगे। दोनों पक्षों के मध्य हुए विवाद में 7 लोग घायल हो गए। गांव के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बीच-बचाव किया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने 2 की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।