फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   two sides clashed with sticks for land grab In Etah nine people were injured

Etah News: जमीन कब्जाने को लेकर चले लाठी-डंडे, नौ लोग घायल, दो की हालत नाजुक, रेफर

Sun, 04 Jun 2023 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

एटा में जमीन कब्जाने को लेकरदो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान नौ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक है। उन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
two sides clashed with sticks for land grab In Etah nine people were injured
Etah News: जमीन कब्जाने को लेकर चले लाठी-डंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की देर शाम जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गदनपुर गांव की है। गांव निवासी निहाल सिंह, इनका पुत्र अरब सिंह, रूप सिंह, नाती अतुल कुमार और नातिन महिमा घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते निहाल सिंह और अरब सिंह को आगरा रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के किशनवीर, इसकी पत्नी श्यामवती, पुत्र सोनू और पुत्री नीरू घायल हुए हैं। इनको भी भर्ती कराकर उपचार और डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम करवा चुकी है बंटवारा

थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले राजस्व टीम और पुलिस ने पहुंचकर बंटवारा भी करा दिया था। इसके बाद शनिवार को किसी बात को लेकर फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और 9 लोग घायल हो गए। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed