{"_id":"60df49118ebc3ec3093dca1a","slug":"two-robbers-arrested-in-encounter-sent-to-jail-etah-news-agr4981740188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड व्यापारी सहित चैन व मोबइल लूट एवं बाइक चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड व्यापारी सहित चैन व मोबइल लूट एवं बाइक चोरी की वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को बृहस्पितवार को गिरफ्तार किया। लुटेरों से चैन, नकदी, मोबाइल एवं चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों लुटेरों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। शहर के शास्त्री नगर निवासी सूरजमुखी से 24 जून को ई रिक्शा से आवास विकास कॉलोनी जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन लूट ली थी। इस मामले की रिपोर्ट उनके पुत्र राहुल तोमर ने 30 जून को कोतवाली में दर्ज कराई। वहीं विकास कुमार निवासी ग्राम ज्याउद्दीनपुर का मोबाइल 28 जून को लक्ष्मी टाकीज के निकट से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया था।
इसकी रिपोर्ट भी 30 जून को कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा के निर्देशन एवं सीओ एक तिवारी के नेतृत्व में टीमें बनाकर इन दोनों वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एक जुलाई की रात को ततारपुर मोड़ से मुठभेड़ में सुधीर निवासी ग्राम मुबारिकपुर सिगतरा, अंकित गौतम निवासी भीमनगर को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने पूछताछ में इन घटनाओं के अलावा 22 जून को ई रिक्शा पर बैठी महिला की चैन तोड़ने, 24 जून को मराठा ढाबा पर बैठी महिला की चैन तोड़ने, 17 जून को सहावर चांडी रोड पर मैक्स पिकअप चालक की मिलीभगत से गुड़ व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट तथा शहर से अपाचे और बाइक चोरी करने की घटना भी स्वीकार की।
यह सामान हुआ बरामद
सोने की चैन 2, नगदी 35 हजार रुपये, छीने गए मोबाइल 5, चोरी की बाइकें 3, तमंचा 2, कारतूस जिंदा 5, कारतूस खोखा एक।