फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people including a student died in road accidents

Etah News: छात्र सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two people including a student died in road accidents
एटा/जलेसर। हाईवे पर सड़क पार कर रहे किसान की रविवार की देर शाम एआरटीओ कार्यालय के सामने ऑटो की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी घटना में जलेसर-निधौली कलां मार्ग पर मिनी स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। बाइक पर बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर निवासी किसान श्याम सिंह (46) रविवार की देर शाम किसी काम से एआरटीओ कार्यालय के पास आए थे। वहां सड़क पार करते समय ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे की एंबुलेंस की मदद से घायल श्याम सिंह को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर के समय जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नूंहखास निवासी विपिन कुमार (22) और अनुज बाइक से कस्बे से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में जलेसर-निधौली कलां मार्ग पर मिनी स्टेडियम के पास बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया और अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। गांव नूंहखास निवासी पवन ने बताया कि भाई विपिन गांव के ही विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed