फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people, including a guest house operator, died and three were injured in road accidents.

Etah News: सड़क हादसों में गेस्ट हाउस संचालक समेत दो की माैत, तीन घायल

Wed, 26 Nov 2025 08:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 26 Nov 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a guest house operator, died and three were injured in road accidents.
मृतक अरविंद का फाइल फोटो
एटा। बाजार कर घर लौट रहे गेस्ट हाउस संचालक समेत दो की सड़क हादसों में मौत हो गई। एक घटना कोतवाली देहात के गांव हीरापुर के पास हुई। दूसरे हादसे में पति के साथ ननद के घर जा रही बाइक सवार महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों ही हादसों में 3 लोग घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला गंगी थाना सकीट निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि भांजा अरविंद कुमार (55) बचपन से ही हमारे यहां ननिहाल में रह रहा था। मूल रूप से मारहरा थाना क्षेत्र के गांव समोखर निवासी अरविंद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। कस्बा सकीट में चपरई मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस का संचालन करता था। बुधवार को बाजार करने एटा गया था। वहां से दोपहर लगभग 2 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इनकी बाइक सकीट मार्ग पर स्थित गांव हीरापुर के पास पहुंची तभी सामने से दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अरविंद के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार रंजीत और विशाल निवासी गंगनपुर कोेतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को जानकारी देते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। रंजीत और विशाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अकबरपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद निवासी मोहित ने बताया कि पत्नी आरती (23) को बाइक पर साथ लेकर बहन के घर गांव नगला खंजी थाना सोरों जिला कासगंज जा रहा था। रास्ते में थाना रिजोर के गांव वृंदावन के पास मोड़ पर कार की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने आरती को मृत घोषित कर दिया। घायल मोहित का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अरविंद का फाइल फोटो

मृतक अरविंद का फाइल फोटो

मृतक अरविंद का फाइल फोटो

मृतक अरविंद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed