{"_id":"67dbfd71a5bee94bbb0b106d","slug":"two-people-including-a-girl-died-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-eta1001-131188-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत
Thu, 20 Mar 2025 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव न्यौराई के पास एक मजदूर की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव बमनई में गली किनारे चारपाई डालकर बैठी एक युवती ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इसकी इलाज के दौरान जान चली गई।
गांव न्यौराई निवासी रमेश ने बताया कि परिवार के भाई सुघड़ सिंह (56) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की देर शाम गांव के पास ही लगे बाजार से सब्जी लेकर पैदल लौट रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने सुघड़ सिंह को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव बमनई निवासी मेहरजादी ने बताया कि ननद लक्ष्मी उर्फ लल्लो (21) बुधवार रात गली के किनारे चारपाई डालकर बैठी हुई थी। ईंट उतारकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन लक्ष्मी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।