फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people died including woman and four people injured in separate accidents in Etah

Etah: अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत, चार लोग घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 07 Jul 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two people died including woman and four people injured in separate accidents in Etah
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मैनपुरी की महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक देखते हुए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी संजय उर्फ संजू वर्तमान में शिकोहाबाद में रह रहा है। शनिवार को अपनी पत्नी मंजू देवी (35) के साथ बाइक से शनिवार को बागवाला थाना क्षेत्र के गांव हवेली आया था। यहां उसकी पत्नी की बुआ की तेरहवीं थी। देर शाम दावत खाकर वापस शिकोहाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन


रिज़ोर थाना क्षेत्र के गिलोदिया तिराहे पर दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वही संजय उर्फ़ संजू की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जलेसर थाना क्षेत्र के नगला मितन निवासी शिवशंकर शनिवार की शाम कस्बे से वापस अपने गांव बाइक पर जा रहा था। गांव के पास ही लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे शिवशंकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। 


आगरा इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में लोडर चालक रवि कुमार निवासी सराय खानम भी घायल हुआ है। वहीं मलावन थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी सत्यप्रकाश व कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा गेट निवासी आरिफ अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed