फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two people died in road accidents on the highway

Etah News: हाईवे पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 24 Nov 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents on the highway
एटा। नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात दो स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक की पहचान के बाद पहुंचे परिजन रात में शव का पोस्टमार्टम करा ले गए। वहीं दूसरे की सोमवार देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पिलुआ थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि गांव नगला कुल्ली थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी जयसिंह (34) बाइक से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र में चौथा मील के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हाईवे एंबुलेंस की मदद से लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाई। यहां चिकित्सक ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में गांव मधूपुरा के पास वाहन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचाया। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 72 घंटे तक शिनाख्त नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed