{"_id":"6b05d376f8340e65c606cd08","slug":"two-people-come-into-contact-with-a-high-tension-line-condition-critical-etah-news-c-163-1-eta1014-160725-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो लोग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो लोग, हालत गंभीर
विज्ञापन
एटा। गांव सिहोरी में सोमवार शाम छत पर काम करते समय दो लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
गांव सिहोरी निवासी पीतांबर और राजकुमार मकान की छत पर काम कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे पीतांबर ने कोई वस्तु उठाने के लिए हाथ ऊपर किया, तभी छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से उसका हाथ छू गया। उसे करंट लगता देख राजकुमार बचाने पहुंचा तो वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास काम कर रहे अन्य लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दोनों का उपचार चल रहा है।
वर्जन...
करंट लगने से झुलसे दो लोग इमरजेंसी में लाए गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
- डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस