फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two parties clash in buffalo fight, 5 injured

Etah News: भैंसों की लड़ाई में भिड़ गए दो पक्ष, 5 घायल

Sun, 03 Dec 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash in buffalo fight, 5 injured
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला शीतल दस्तमपुर में शनिवार को दो भैंस आपस में भिड़ गई। इस दौरान एक पक्ष की भैंस का सींग टूट गया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में रामकौर देवी इसकी बेटियां दीप्ति और मीना देवी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से दामोदर सिंह और उनका भाई मुन्नालाल घायल हुआ है। पांचों को परिजन दोपहर के समय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन

रामकौर का कहना था कि दामोदर का बराबर में मकान है। इनके पास कई भैंस हैं। लेकिन पशुओं को रोकने के लिए लगाई गई दीवार में जगह छोड़ दी गई है। इसमें से होकर पशु छोड़ दिए जाते हैं इसकी वजह से हमारी भैंस से लड़ते हैं। दो दिन पहले भैंस का सींग भी टूट गया था। शनिवार की सुबह गाली-गलौज कर मेरी बेटी की पिटाई की। जब मैं बचाने पहुंची तो मुझको भी पीटा गया। वहीं मुन्नालाल का आरोप है कि भैंस छूट गई थी। इसकी वजह से रामकौर की भैंस का सींग लड़ाई में टूट गया। इसी बात को लेकर हमला किया गया है। देर शाम तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed