{"_id":"667acc92f35c6ec9fb089db7","slug":"two-pac-constable-clashed-in-bus-in-etah-one-person-was-injured-in-fight-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बस में भिड़े पीएसी के दो आरक्षी, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे; मारपीट में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बस में भिड़े पीएसी के दो आरक्षी, एक दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे; मारपीट में एक घायल
Tue, 25 Jun 2024 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:56 PM IST
सार
एटा में बस में पीएसी के दो आरक्षी भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट में एक जवान घायल हो गया। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में दो पीएसी आरक्षियों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात धीमे-धीमे हाथापाई में बदल गई। इसके बाद एक आरक्षी ने दूसरे आरक्षी पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। घायल आरक्षी को अन्य साथी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है। 43वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी बस में सवार होकर लखनऊ मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही बस बटालियन से निकली इसमें सवार आरक्षी विजयपाल और प्रेमवीर के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी और विवाद होने लगा। इसी बीच विजय पाल ने प्रेमवीर को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही अन्य साथियों ने बीच-बचाव किया। तब तक प्रेमवीर की नाक से खून बहने लगा। यह देखकर अन्य आरक्षी उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। 43वीं वाहिनी पीएसी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट कमल किशोर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस प्रकार की कोई घटना हुई है, तो जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन