{"_id":"589cb1e94f1c1bc15537b477","slug":"two-man-died-in-accident-one-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
Amar Ujala
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव जावड़ा स्थित नहर के पास तेज गति से आ रही रोडवेज ने साइकिल सवार दो बच्चों को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से नीतेश (07) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी विपिन घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया चालक बस लेकर फरार हो गया।
गांव नगला गलू निवासी नीतेश अपने साथी विपिन के साथ किसी काम से साइकिल से गए थे। देर शाम करीब सात बजे वह दोनों घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे गांव जाबड़ा स्थित नहर के पास पहुंचे वही पर तेज गति से आ रही रोडवेज ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से नीतेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, चिकित्सक ने नीतेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मानपुर नगरिया में बुधवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हुआ यह है कि एचटी लाइन का तार टूटकर गांव के अजय के ऊपर गिरा। इससे वह गंभीररूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही सांसें थम गईं। हादसे से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सबसे दु:खद है कि अभी एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन