{"_id":"64a7fda5dd4cd9a7050d5938","slug":"two-man-died-due-to-lightning-and-two-got-scorched-in-etah-2023-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से टूटा कहर: तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से टूटा कहर: तीन जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत और दो घायल
Fri, 07 Jul 2023 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:07 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में बारिश के चलते बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों के झुलसने की सूचना है, जिसमें से एक की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जैथरा में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को तीन जगहों पर बिजली गिरी। इसमें दो युवकों की मौत हुई है। जबकि एक मृतक के पिता सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से एक की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुत्र की मौत पिता घायल
थाना व गांव बागवाला निवासी राजेश कुमार (28) की मौत हुई है और पिता तालेवर सिंह घायल हुए हैं। परिजन ने बताया कि पिता-पुत्र खेत पर खुदी पड़ी मूंगफली को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाल रहे थे। तभी बिजली गिर गई और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसके पिता को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से पुत्र की मौत और पिता घायल हुआ है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन