{"_id":"6829cdbe7741b7140005a07c","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-eta1002-133712-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Sun, 18 May 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 May 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
एटा/जैथरा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी नरेंद्र (35) बाइक पर सवार होकर हाथरस थाना क्षेत्र के गांव नासिलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साथ में गांव के ही योगेश और कालीचरन भी थे। उनकी बाइक नासिलपुर बंबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना के बाद घायलों को उपचार के लिए कासगंज ले जाया गया। इनमें से नरेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल योगेश की हालत चिंताजनक बताई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव धरौली निवासी रघुवंश कुमार (50) 24 अप्रैल को साइकिल पर सवार होकर पास के ही गांव पटेउर से दावत खाकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में धरौली-अहरई मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हाे गए। उपचार के दौरान 23 दिन बाद दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे चेतन ने बताया कि पड़ोस के गांव में शादी थी, जिसमें दावत खाने के बाद ताऊ गांव वापस आ रहे थे। गांव के कुछ ओर लोग भी दावत खाकर लौट रहे थे। जिन्होंने ताऊ को रास्ते में घायल अवस्था में पड़ा देखा और सूचना दी। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।