फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed including PRD jawan in road accidents

सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत

Sun, 26 Dec 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed including PRD jawan in road accidents
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैदपुर के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससें बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि दो दिन पहले कमसान के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी जुगल किशोर ने बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय रामप्रकाश पीआरडी मेें थे, बागवाला थाने में ड्यूटी करते थे। शनिवार को मलावन थाना क्षेत्र के गांव गांगूपुरा में रिश्तेदारों के यहां दावत खाने गए थे। देर शाम वापस आते समय मलावन थाना क्षेत्र के गांव सैदुपर के पास जीटी रोड पर आमने-सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गईं। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरी बाइक पर सवार सकीट कस्बा निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। वहीं अलीगढ़ जनपद के धनीपुर मंडी निवासी पन्नालाल ने बताया कि उनका भतीजा कुलदीप सक्सेना (47) दवा की एक कंपनी में आगरा काम करता है। इसी के सिलसिले में वह शुक्रवार को एटा आया था। कमसान के पुल पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान आगरा में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed