फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two killed in crash, child injured

हादसे में दो की मौत, बच्चा घायल

Sun, 15 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 15 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two killed in crash, child injured
कासगंज में गैराज से बोलेरो लोडर निकालते समय चालक ने मासूम सहित तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में मासूम घायल हो गया। हादसे में एक बाइक और एक बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



बांकनेर के निकट जाहिद पेंटर का भांजा सुल्तान गैराज से बोलेरो लोडर निकाल रहा था। गैराज से बाहर लाते समय गाड़ी यकायक अनियंत्रित हो गया। तभी ईश्वरी देवी (55) पत्नी महराज सिंह निवासी बांकनेर, छत्रपाल (28) पुत्र राजबहादुर निवासी कुरामई एवं सड़क पर खेल रहा मासूम अंशुल (3) पुत्र सुरेश गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में ईश्वरी देवी और छत्रपाल की मौत हो गई। वहीं अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद लोडर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और बोलेरो गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन माह पहले ही हुई थी छत्रपाल की शादी
कुरामई निवासी छत्रपाल बांकनेर में मुन्नालाल के यहां मजदूरी करने आया था। हादसे के समय वह सड़क पर बालू भर रहा था। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे की सूचना पर पहुंची उसकी पत्नी ममता और बहन गुड्डो का रो-रोकर बुरा हाल था।



घर से बाहर निकल रही थी महिला
हादसे में काल के गाल में समाई ईश्वरी देवी अपने घर से निकलकर सामने वाले घर में जा रही थी। इसी दौरान वह बोलेरो लोडर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed