फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two kanwariyas were seriously injured in pickup collision in Etah

Etah News: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Aug 2023 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 11:42 AM IST
सार

एटा में गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िये गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two kanwariyas were seriously injured in pickup collision in Etah
Etah News: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को पिकअप ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने कांवडियों को गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के गांधी मूर्ति चौराहा पर हुआ। यहां कंपिल के अटैना घाट से कुछ कांवड़िये गंगाजल लेकर लौट रहे थे। वह जसरथपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुरा गांव जा रहे थे। चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन हादसा: बांके बिहार मंदिर के पास भक्तिमय था पूरा माहौल, अचानक सिर पर गिरने लगे ईंट-पत्थर और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल निखिल पांडेय और प्रखर पांडेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed