{"_id":"633336d73f49665f1c1b8b65","slug":"two-inter-district-criminals-caught-with-robbery-mobile-etah-news-agr54821506","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरजनपदीय अपराधी लूट के मोबाइल सहित पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरजनपदीय अपराधी लूट के मोबाइल सहित पकड़े
सार
मलावन थाना पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय दो अपराधियों को लूटे हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा। मलावन थाना पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय दो अपराधियों को लूटे हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह शौक पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
मलावन थाने में निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव मितरोल निवासी अनिल कुमार ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि अपाचे बाइक सवार दो आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया है। मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
सोमवार को कासगंज के गांव अंडूका नगला निवासी आशू और कासगंज के ही नगला बिहारी निवासी मनमोहन सिंह को सकीट रोड पर बाबली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लूटा हुआ मोबाइल आरोपियों के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वह लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मलावन थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।