Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   They arrived with their ailments, but returned feeling dejected.

Etah News: मर्ज लेकर पहुंचे , मायूस होकर लौटे

Sun, 22 Nov 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
They arrived with their ailments, but returned feeling dejected.
जैथरा में स्थित सीएचसी में नहीं कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ। संवाद
एटा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। कहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं तो कहीं बाल रोग और महिला चिकित्सक के पद तो लंबे समय से खाली हैं। कई केंद्रों पर त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इसमें मरीजों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


केस-1
अलीगंज में हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में हड्डी और बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। फ्रैक्चर, हड्डियों से संबंधित बीमारियों और बच्चों के उपचार के लिए आने वाले मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-2
जलेसर में विशेषज्ञों के अभाव में नहीं हो रहे ऑपरेशन
जलेसर सीएचसी में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया, ईएनटी, ऑर्थो, रेडियोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन समेत कई पद खाली हैं। सीएचसी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। सिजेरियन डिलीवरी के लिए अलीगंज से टीम बुलानी पड़ती है। फ्रैक्चर के मरीजों को रेफर करना पड़ता है।



केस-3
निधौली कलां में दंत चिकित्सक के भरोसे सामान्य उपचार

दो लाख से अधिक आबादी वाले निधौली कलां विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। यहां महिलाओं और बच्चों का उपचार दूसरे चिकित्सकों के भरोसे है। दंत चिकित्सक समेत अन्य डॉक्टर बुखार और दूसरी सामान्य बीमारियों का उपचार कर रहे हैं। यहां महिला चिकित्सक की तैनाती हुई थी। वह केवल चार महीने ही रहीं।
केस-4
जैथरा में दो दशक से त्वचा रोग विशेषज्ञ का इंतजार


जैथरा सीएचसी में करीब दो दशक से त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई। खाज-खुजली से पीड़ित मरीजों को सामान्य दवाएं देकर घर भेज दिया जाता है। राहत न मिलने पर इन्हें एटा मेडिकल कॉलेज या निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ता है। यहां के ग्रामीणों ने सभी सीएचसी पर रिक्त विशेषज्ञ के पदों को भरने की मांग की है। इससे कि जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।

---वर्जन--



जिले की सीएचसी पर संविदा और नियमित चिकित्सक तैनात हैं। कुछ विभाग के विशेषज्ञ जैसे हड्डी, ईएनटी, बाल रोग आदि के चिकित्सक नहीं हैं। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ

जैथरा में स्थित सीएचसी में नहीं कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ। संवाद

जैथरा में स्थित सीएचसी में नहीं कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ। संवाद

जैथरा में स्थित सीएचसी में नहीं कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ। संवाद

जैथरा में स्थित सीएचसी में नहीं कोई त्वचा रोग विशेषज्ञ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed