{"_id":"660017b521001d88220a687a","slug":"two-including-youth-from-firozabad-died-in-road-accidents-etah-news-c-163-1-eta1001-114597-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसों में फिरोजाबाद के युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसों में फिरोजाबाद के युवक सहित दो की मौत
Sun, 24 Mar 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में फिरोजाबाद के युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद का युवक बस और ओवरब्रिज के किनारे के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हुआ था।
जिला फिरोजाबाद के एका थानांतर्गत पैड़त निवासी रोहित (25) का बुलंदशहर के पास हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद उसका भाई सुमित प्राथमिक उपचार के बाद उसे लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
सुमित ने बताया कि हम दोनों गाजियाबाद में रहते हैं। होली के चलते शनिवार रात रोडवेज बस से घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद, बुलंदशहर के पास एक ओबरव्रिज के ऊपर चढ़ते समय बस खराब हो गई।
विज्ञापन
ये तेजी से ढलान पर पीछे लुढ़क रही थी। जिसे देखकर यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए। इसी बीच रोहित बस से नीचे गिर गया और बस व पुल के किनारे के बीच में फंस गया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार दे दिया गया, लेकिन परेशानी बनी हुई थी। उसे लेकर एटा पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
उधर, सकीट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर लोकसपुर निवासी हेमंत (40) की घुटलई के समीप 22 मार्च को दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसको चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया था। शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे हेमंत ने एसएन मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि बाजार कर घर जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी टक्कर हो गई थी।