फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two including youth died in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Tue, 24 Sep 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two including youth died in road accidents
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में गांव नगला गंगा के पास दावत खाकर पैदल लौट रहे युवक की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में हाईवे पर पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला रूपी निवासी राहुल ने बताया कि उनका छोटा भाई पंकज (25) सोमवार की देर शाम दावत खाने नगला गंगा गया था। वहां से पैदल लौटते समय एक लोडर वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ लाया गया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदवास निवासी चंदू उर्फ चंद्रपाल सड़क किनारे किसी कार्य से पैदल जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सकीट थाना क्षेत्र के गांव कोंची निवासी अर्चना और देवेंद्र किसी कार्य से सकीट कस्बा की ओर जा रहे थे। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed