{"_id":"47abaf7c15498cb91d52cd477b8d1eb7","slug":"two-in-the-morning-disappeared-there-was-a-smooth-transition-of-power-at-11-am-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात दो बजे से गायब, सुबह 11 बजे सुचारु हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दो बजे से गायब, सुबह 11 बजे सुचारु हुई बिजली
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 09 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली अव्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं। दिन-रात की कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। शुक्रवार रात दो बजे सिटी फीडर से सप्लाई बंद कर दी जो सुबह 11 बजे सुचारु हुई। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार न हुआ तो जन आंदोलन के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
एक तो सप्लाई नहीं दूसरा दोगुना बिल की मार भी पड़ रही है। 24 में से मात्र छह घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। शुक्रवार रात सिटी फीडर को दो बजे से बंद कर दिया गया जो सुबह 11 बज के बाद तमाम प्रयासों के बाद ही शुरू हुई। सीटी फीडर बन्द होने से नागरिकों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली गंभीर समस्या बनती जा रही है। बेरनी फीडर पर बिजली अव्यवस्था के चलते भाकियू भानू के प्रदेश सचिव ओमकार सिंह यादव ने गत दिवस धरना प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी दी थी।
वहीं शुक्रवार रात हुई अव्यवस्था से तिलमिलाए लोगों ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी कि सुधार न किया तो आंदोलन होगा। भाकियू भानू के प्रदेश सचिव ओमकार यादव, व्यापारी नेता मनोज वार्ष्णेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेशपाल सिंह, जनसेवा समति के अध्यक्ष शरद जैन, वैश्य एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, क्षत्रिय नेता पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर, वीरेन्द्र सिसोदिया, उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश गोयल आदि ने शुक्रवार को फीडर पर पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर की क्षमता कम हो जाती है। वहीं कूलर-एसी चलने के कारण अत्यधिक लोड बढ़ने से असुविधा हो रही है। जिस पर शीघ्र काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी, कर्मवीर सिंह