फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two girl students were killed while mother of one was injured in car accident in Etah

Etah News: कार की टक्कर से दो छात्राओं की मौत, एक की मां घायल, हालत नाजुक, कोचिंग जा रही था छात्रा

Mon, 20 Feb 2023 06:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 06:47 PM IST
सार

एटा में सड़क किनारे खड़ी इंटर की छात्रा और उसकी मां को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। जबकि, मां घायल हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में कार ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Two girl students were killed while mother of one was injured in car accident in Etah
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा में सड़क हादसों में दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, एक छात्रा की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पहली घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पुठिया गांव के पास की है। यहां एक ईको कार ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी सुगंधा उर्फ पुष्कर (18) की मौत हो गई। जबकि, मां सोनी उर्फ सोनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मां-बेटी सड़क किनारे खड़ी थीं

मूल रूप से हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अगराना निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने गांव जा रहे थे। बेटे अनुज ने बहन सुगंधा को और मैंने पत्नी सोनी को बाइक पर बैठाया था। पुठिया गांव के पास लघुशंका व रेस्ट के लिए रुके। मां-बेटी सड़क किनारे खड़ी थीं। हम लोग सड़क से बाहर की तरफ थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसी समय कार ने दोनों को टक्कर मार दी। बताया बेटी इंटर की छात्रा थी और पहला ही पेपर दे पाई थी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चालक मौके पर ही कार को छोड़कर भाग गया। कार बरामद कर ली है। मुकदमा दर्ज करके चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

साइकिल से कोचिंग जा रही थी छात्रा

दूसरी घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के मुख्तार सिंह डिग्री कॉलेज के पास की है। यहां साइकिल से कोचिंग जा रही स्नातक की छात्रा सोनी (20) पुत्री कृपाल सिंह, निवासी गढि़या भरापुरा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed