{"_id":"6ad912d0c7a38035f20030c6","slug":"two-dead-including-a-pathology-lab-operator-and-one-injured-in-a-collision-between-motorcycles-etah-news-c-163-1-eta1014-158797-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइकों की भिड़ंत में पैथोलॉजी संचालक सहित दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइकों की भिड़ंत में पैथोलॉजी संचालक सहित दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मृतक मनोज का फाइल फोटो
एटा। सरावल-धुमरी मार्ग पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पैथोलॉजी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक ने कासगंज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी निवासी मनोज कुमार (40) की कासगंज के सरावल में पैथोलॉजी लैब है। बुधवार दोपहर वह बाइक से लैब पर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपुरा निवासी ज्ञान प्रकाश (35) अपने साथी सरावल निवासी धर्मवीर के साथ बाइक से जा रहे थे। सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग पर गांव सरावल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञान प्रकाश और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को कासगंज ले गए। वहां उपचार के दौरान ज्ञान प्रकाश की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल धर्मवीर का उपचार चल रहा है। धुमरी निवासी राजकुमार ने बताया कि मनोज कुमार के घर पर राजमिस्त्री काम कर रहे थे। इस वजह से मनोज बुधवार को देर से निकले थे। वह रोजाना सुबह नौ बजे पैथोलॉजी लैब पहुंचते थे लेकिन बुधवार को करीब तीन बजे घर से निकले थे। मनोज के तीन बच्चे हैं उनकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही धुमरी चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज