फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Systemic leakages... the 'tap in every home' promise remains unfulfilled.

Etah News: सिस्टम के लीकेज...हर घर नल नहीं छल

Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Systemic leakages... the 'tap in every home' promise remains unfulfilled.
मिरहची में टूटा पड़ा पाइप लाइन का चैंबर। संवाद

विज्ञापन

मिरहची।
केंद्र सरकार ने गांव-गांव में पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना शुरू की तो ग्रामीण अंचल के लोगों को शुद्ध पेयजल की आस जागी मगर सिस्टम के भ्रष्टाचार ने यहां भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मुहम्मदपुर गांव में पाइप लाइन के चैंबर दो माह में ही टूट गए। अब ग्रामीणों को दूषित जलापूर्ति ही मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया लाइन और चैंबर डाले गए।
हर घर जल पहुंचाने के लिए जल निगम ने मुहम्मदपुर में दो माह पहले बनाए गए चैंबर टूटने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग अंधेरे में गुजरते समय क्षतिग्रस्त चैंबर से टकराने पर चोटिल हो जाते हैं। गांव के शैलेश कुमार, भूप सिंह ने बताया कि गांव में कई जगह पाइप लाइन में लीकेज है। कई बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से जहां पानी मिल भी रहा है, वहां दूषित मिल पा रहा है। पड़ोस के गांव रसूलपुर गढ़ौली में फैली बीमारी से मुहम्मदपुर के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक ग्राम पंचायत की समस्या नहीं है। अधिकांश गांवों में जल जीवन मिशन के तहत भ्रष्टाचार की लाइनें डाली गईं, जोकि दरक रही हैं।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर और अंदर की गलियों में बनाए गए सभी चैंबर खराब गुणवत्ता के कारण टूटकर बिखर गए हैं। शिकायत करने पर भी जल निगम के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। इससे कार्यदायी संस्था मनमानी कर रही हैं। - आलेश कुमार
------------------------------
एक वर्ष से मकान के सामने लीकेज है। कई बार कार्यालय जाकर अधिकारियों से संपर्क किया गया है इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पड़ोस के गांव रसूलपुर गढ़ौली में फैली बीमारी के चलते गांव के लोग तनाव में हैं। -कमलेश कुमार

पाइप लाइन टूटने का मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को गांव भेजकर मुआयना कराया जाएगा। इसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा। - अमन यादव एक्सईएन जल निगम

मिरहची में टूटा पड़ा पाइप लाइन का चैंबर। संवाद

मिरहची में टूटा पड़ा पाइप लाइन का चैंबर। संवाद

मिरहची में टूटा पड़ा पाइप लाइन का चैंबर। संवाद

मिरहची में टूटा पड़ा पाइप लाइन का चैंबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed