{"_id":"6ad9126fd30b11dce203361c","slug":"buses-are-passing-via-the-bypass-passengers-are-being-dropped-off-four-kilometers-earlier-etah-news-c-163-1-eta1014-158782-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाईपास से गुजर रहीं बसें, चार किमी पहले उतारे जा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाईपास से गुजर रहीं बसें, चार किमी पहले उतारे जा रहे यात्री
विज्ञापन
मानपुर बाईपास पर बस से उतरती सवारियां। संवाद
एटा। त्योहार के दिनों में घर पहुंचने की जल्दी और रास्ते में जाम परेशान करता है। बस में बैठकर सफर शुरू करने वाले यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क पर उतरना पड़ रहा है। मंडी के पास लगने वाले जाम से बचने के लिए बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में कई यात्रियों को शहर से करीब चार किलोमीटर दूर ही उतरना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
त्योहार का समय है तो लोग कार्यस्थल से छुट्टियां लेकर घर लौटने लगे हैं। वहीं कुछ लोग घर से बड़े शहरों की और नौकरी की तलाश में जा रहे हैं। ऐसे में रोडवेज बसों के शहर के अंदर न आने के कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की ओर से आने वाली बसें तो महाराणा प्रताप चौक तक आती हैं मगर कानपुर की ओर से आ रही रोडवेज के चालक यात्रियों को मानपुर बाईपास या अमांपुर और गंजडुंडवारा कट पर उतार रहे हैं।
यहां से शहर की दूरी करीब चार किलोमीटर तक है। इस वजह से यात्रियों को यहां से उतरकर ऑटो या अन्य निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा मंडी समिति पर जाम होने के कारण भी लोगों काे समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोले यात्री-
त्योहार पर घर जाने के लिए बस में बैठे थे। उम्मीद थी कि शहर के अंदर स्टैंड तक बस जाएगी लेकिन चालक ने महाराणा प्रताप चौक पर ही उतार दिया गया। अब आगे जाने के लिए दूसरा साधन तलाशना पड़ रहा है। इससे समय और किराया दोनों बढ़ रहे हैं। -अवनीश कुमार, नगला भजा
-
परिवार और सामान के साथ सफर करना पहले ही मुश्किल होता है। मैनपुरी से लौटते समय बस चालक ने चार किलोमीटर पहले ही मानपुर बाईपास पर उतार दिया। इससे परेशानी और बढ़ गई। त्योहार पर परिवहन विभाग को व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को समस्या न हो। -प्रियंका सिंह, जीटी रोड
मंडी के पास जाम की स्थिति के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आती है। यातायात व्यवस्था और मौके की स्थिति के अनुसार बसों का संचालन कराया जाता है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी। - प्रदीप यादव, एआरएम