{"_id":"696541324952c9df110a9587","slug":"two-crore-rupees-received-for-the-construction-of-10715-toilets-etah-news-c-163-1-eta1002-144783-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10715 शौचालयों के निर्माण के लिए मिले दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10715 शौचालयों के निर्माण के लिए मिले दो करोड़ रुपये
Tue, 13 Jan 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
एटा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में शौचालय निर्माण को गति देने के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। जिले में 10715 शौचालयों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की अगली किस्त दी है। इस धनराशि के जारी होने से उन लाभार्थियों को राहत मिलेगी जिनके खाते में अभी तक अनुदान की राशि नहीं पहुंची है।
डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के शेष लाभार्थियों को अनुदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह किश्त पंचायती राज विभाग को भेजी गई है। विभाग द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2430 लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त भेजी जा चुकी है। अब शेष लाभार्थियों को भी जल्द ही राशि मिल जाएगी जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। विभाग का लक्ष्य है कि शौचालय निर्माण का पूरा कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लाभार्थियों से संपर्क कर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।