फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Turns Huriaron team , fiercely played Holi

निकली हुरियारों की टोली, जमकर खेली होली

Thu, 05 Mar 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 05 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Turns Huriaron team , fiercely played Holi
गुरुवार को फाल्गुन की पूर्णिमा पर घर-घर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। लोगों ने इस दौरान होलिका पूजन भी किया। पूरे विधिविधान के साथ होलिका दहन कहीं गुरुवार की शाम को हुआ तो कहीं शुक्रवार की भोर को किया गया। होली पर बाजारों में भी रौनक देखी गई। शहर की सड़कों पर होली के हुरियारों की टोली घूमती नजर आई।
विज्ञापन



पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। लोगाें ने घरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ होलिका पूजन भी किया। इसके बाद देर शाम कई जगह होलिका दहन किया गया। कहीं-कहीं शुक्रवार की भोर को होलिका दहन हुआ। पर्व को लेकर शहर में दिनभर भीड़ भाड़ रही। धूल वाले दिन होली खेलने के लिए युवा तैयारियां करते दिखे। सड़काें पर होली का हुड़दंग देखा गया। बच्चे क्या बड़े सब होली के रंग में रंगे नजर आए। शुक्रवार को हर जगह होली की धूम मचेगी। लोग एक-दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और रंग गुलाल उड़ाएंगे।
विज्ञापन




यात्रियों के आगे वाहन भी पड़े कम
गुरुवार को लोग बसों की छत पर या पीछे लटके हुए यात्रा करते दिखाई दिए। वहीं रोडवेज विभाग द्वारा दिल्ली की ओर ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन के दावे भी फैल होते नजर आए। होली से पहले रोडवेज ने एटा से दिल्ली के लिए 80 से अधिक बसों के संचालन करने की तैयारी की थी। विभाग के अनुसार विभाग इतनी बसों का संचालन कर भी रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने के कारण बसों में यात्री छत पर व लटकते हुए यात्रा करते नजर आए। सबसे बुरा हाल शहर से सहावर, गंजडुंडवारा, कासगंज, शिकोहाबाद जाने वाले यात्रियों का रहा। यहां दिन भर यात्रियों के लिए वाहनों की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





नाच गानों के साथ चियर्स की भी तैयारी
शुक्रवार को धूल के दिन युवाओं ने डीजे-ढोल आदि की व्यवस्था पहले से ही कर रखी है। इसके अलावा लोग चियर्स भी करेंगे। शुक्रवार को शराब बंदी के चलते लोगों ने इसका एक दिन पहले ही स्टॉक कर लिया है। इन इंतजाम के बाद युवा शहर में धमाल मचाएंगे।




होली खेलते समय नेचुरल कलर का ही प्रयोग करें। इसके लिए गुलाल उपयुक्त है। पानी में घोले जाने वाले रंग केमिकल युक्त होते हैं। यह त्वचा को सीधे प्रभावित करते हैं। इससे बचने के लिए त्वचा पर सरसों का तेल लगा लें।  
- डॉ. पवन मिश्रा, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed