{"_id":"cd8d4a9509e95c715c2eb5c7c5ae020c","slug":"truck-loaded-with-sand-robbed-by-suv-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती गाड़ी सवार बदमाशों ने लूटा चंबल से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती गाड़ी सवार बदमाशों ने लूटा चंबल से भरा ट्रक
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। नीली बत्ती लगी गाड़ी सवार बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर चंबल से भरा ट्रक लूट लिया। दोनों को कुछ दूर फेंककर भाग गए। मामले की रिपोर्ट ट्रक मालिक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज करा दी है। घटना रविवार रात नौ बजे की है।
ट्रक मालिक राजेंद्र निवासी बहादुरगढ़ी थाना अतरौली जिला अलीगढ़ ने बताया कि रविवार शाम ट्रक चालक विजेंद्र सिंह निवासी रामपुर थाना छर्रा अतरौली से उरई इटावा में चंबल भरने के लिए चला था। चालक के साथ क्लीनर सत्यवीर निवासी रामपुर, धर्मवीर निवासी खोजपुर अतरौली अलीगढ़ थे। रात्रि करीब नौ बजे ट्रक मिरहची थाने से दो किलोमीटर आगे गांव रामई भट्ठे के पास ही पहुंचा ही था कि तभी ट्रक का पीछा करती हुई एक स्कार्पियो, जिस पर नीली बत्ती लगी हुई थी, के चालक ने ट्रक के आगे लगाकर रुकवा लिया।
चेकिंग अधिकारी बताकर तीनों को नीचे उतारकर पूछताछ करने लगा। इतनी ही देर में सात सशस्त्र बदमाशों ने तीनों को बंधक बना लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। तीनों को कुछ दूर ले जाकर फेंक गए। किसी तरह से मुक्त हुए चालक ने जानकारी सोमवार को ट्रक स्वामी को दी। जानकारी पर मिरहची पहुंचे मालिक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।