{"_id":"61813c0010499778394d4a44","slug":"truck-entered-no-entry-jam-kept-on-gt-road-etah-news-agr5134980187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री में घुसे ट्रक, जीटी रोड पर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों की वजह से शहर में जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। दस अक्तूबर से शहर के जीटी रोड पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू है। ताकि शहर में जाम की समस्या न रहे, लेकिन मंगलवार को यह व्यवस्था फेल हो गई। नो एंट्री एरिया में ट्रक घुस आए, जिससे जीटी रोड पर दिन भर बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को धनतेरस के पर्व के चलते वैसे भी बाजारों में भीड़ थी। वहीं नो एंट्री के बावजूद कई ट्रक शहर में अंदर आ गए। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगने लगा। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाथी गेट के पास स्थिति और खराब हो गई। यहां सीवर लाइन कार्य के कारण एक लेन से ही वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। ट्रकों के आने पर भीड़ बढ़ने से यहां जाम के हालात बने रहे। टीएसआई वचान सिंह शाक्य ने बताया कि शिकोहाबाद व आगरा रोड से कुछ ट्रक अंदर चले आते हैं। इससे समस्या खड़ी हो जाती है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक जीटी रोड पर नो एंट्री लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।