फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck driver electrocuted while fixing electricity at home

एटा: घर की बिजली ठीक करते युवक को लगा करंट, ट्रक चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 06 Sep 2026 02:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

करंट की चपेट में आए युवक को आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Truck driver electrocuted while fixing electricity at home
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खेतूपुरा में घर की बिजली सही करते समय करंट लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खेतूपुरा निवासी रमन यादव (30) ट्रक चालक था। उसके भाई आशु यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे घर की बिजली में कुछ खराबी आ गई थी। रमन घर पर ही लाइट को सही करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


करंट लगते ही रमन गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घर में मौजूद परिजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि रमन ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed