{"_id":"680a3ba6ffb15786b10ea543","slug":"truck-came-in-contact-with-high-tension-line-driver-got-burnt-etah-news-c-163-1-sagr1016-132723-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक झुलसा
Thu, 24 Apr 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर के पास बुधवार रात में एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके कारण ट्रक का चालक बुरी तरह झुलस गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम सबलपुर निवासी वीकेश बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। बुधवार की रात ट्रक लेकर गांव में घूमने आ रहे थे। गांव पहुंचने ही वाले थे कि मार्ग किनारे सबमर्सिबल के लिए आई हाईटेंशन लाइन की चपेट ट्रक आ गया।
करंट लगने से वीकेश बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व गांव के लोगों ने उसको ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। संवाद