फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Truck and car collision, car driver dies

ट्रक और कार की भिड़ंत, कार चालक की मौत

Fri, 21 May 2021 05:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Truck and car collision, car driver dies
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव फफोतू के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने काफी मुश्किल से कार से शव को निकाला। अन्य हादसों में एक महिला सहित नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव फफोतू स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। कार चालक आशुतोष उर्फ आशू निवासी विक्रमपुर थाना रिजोर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार में फंसे आशुतोष को बाहर निकलवाया। रात को ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि एटा से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के ही गांव बीगौर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइकों की भिड़ंत में सामंत कुमार और रोहित निवासीगण बारथर थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास पैदल जा रहे इसी गांव के नवल किशोर को टक्कर मार बाइक भी गिर पड़ी। इसमें बाइक सवार निरंजन सिंह निवासी मंडनपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ घायल हो गया। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी सत्यवती सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुई हैं। अन्य हादसों में सलीम निवासी कोंची डेरा थाना सकीट, प्रेमपाल व वेदप्रकाश निवासी पिपहरा थाना अवागढ़, आजम खां निवासी जसराना जिला फिरोजाबाद और चीनिया निवासी अमांपुर जिला कासगंज घायल हुए हैं। सामंत, निरंजन, नवलकिशोर और सलीम को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed