फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Trouble due to mud and water filled on Mainpuri road

Etah News: मैनपुरी मार्ग पर भरे कीचड़ और पानी से हो रही परेशानी

Wed, 03 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to mud and water filled on Mainpuri road
नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
अलीगंज। मैनपुरी मार्ग पर कस्बे से करीब दस किमी दूर स्थित नदराला गांव के पास एक किमी क्षेत्र में कीचड़ और पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कीचड़ में छोटे वाहनों के फंसने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

कीचड़ में साइकिल, बाइक, स्कूटी फंसने से लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। छोटे चार पहिया वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। लोगों ने बताया पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



वाहन फंसने पर दो-तीन हजार रुपये का खर्चा
बाहर से गुजर रहे लोगों के जानकारी के अभाव में कीचड़ में वाहन के फंसने पर गांव के कुछ लोग उसको बाहर निकालने का दो से तीन हजार रुपये वसूल रहे हैं।

व्यापार के सिलसिले में रोजाना नदराला गांव होकर गुजरना होता है। कई बार जलभराव-कीचड़ में उनकी बाइक फिसलकर गिर चुकी है, जिससे वह चोटिल हुए हैं। एक बार तो बाइक के फिसलने पर दुकान का सामान भी खराब हो गया था। - प्रवीन सक्सेना, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी से अलीगंज पढ़ाने के लिए रोजाना विद्यालय आना होता है। जलभराव में दो बार बाइक से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। समस्या इस कदर हावी है कि समाधान नहीं होने पर कोई बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। - दीपक यादव, शिक्षक



सड़क की मरम्मत के लिए मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कराकर नाले-नालियों की सफाई कराकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। - जगमोहन गुप्ता, एसडीएम अलीगंज




निधौली कलां कस्बे की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे
निधौलीकलां। कस्बे से गुजरे मुख्य मार्ग पर मनोरा चौराहे से नगला उदिया तक गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों में फंसने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं गड्ढों के कारण पूरा दिन धूल उड़ने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
एटा से निधौलीकलां-जलेसर होते हुए आगरा तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। ढाई वर्ष से चल रहे काम की वजह से पूरी सड़क उखड़ी है और इस पर डस्ट फैली है। बाईपास का निर्माण होने के बाद पीडब्ल्यूडी सड़क के निर्माण की बात कह रहा है। बाईपास निर्माण में कम से कम एक साल का समय लगना तय है। वहीं तब तक लोगों को मजबूरन जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ेगा। पूरे दिन धूल उड़ने से सांस लेना मुश्किल होता है।


सुबह सफाई करने के बाद पूरी दुकान कुछ घंटे में पुन: धूल में अट जाती है। दुकान में रखा सामान पर धूल जमा होने से लोग खरीदना पसंद नहीं करते हैं। - रेहान अली, दुकानदार

पूरे दिन हवा के साथ उड़ते धूल के कण आंखों में जाने से बहुत दिक्कत होती है। सड़क उखड़ी होने और उसमें गड्ढे होने से कस्बे का बाजार और दुकानदार प्रभावित हो रहा है। - सुरेश कुशवाह, निधौली कलां देहात




कस्बे के मुख्य मार्ग की समस्या बेहद गंभीर है। नगर पंचायत से इसका निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। मुख्य मार्ग के निर्माण को जिले के शीर्ष अधिकारियों से कई बार संपर्क कर कहा गया है। - शिखा गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पंचायत निधौली कलां

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

नदराला गांव पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed