फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tried to commit suicide by putting the barrel of a pistol in the mouth

Etah News: मुंह में तमंचे की नाल डालकर किया जान लेने का प्रयास

Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tried to commit suicide by putting the barrel of a pistol in the mouth
एटा। थाना कोतवाली देहात में शीलेश कुमार निवासी अल्लैपुर ने बहादुरपुर निवासी वैभव उर्फ बंटी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने खेत पर सोते समय हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में तमंचे की नाल डालकर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव अल्लैपुर निवासी शीलेश कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को अपने खेत पर सो रहा था। तभी वहां लगभग पांच व्यक्ति आए, जिनमें से दो को मैंने पहचान लिया। वैभव उर्फ बंटी और सचिन निवासी बहादुरपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद गालियां देते हुए पीटने लगे। बिना किसी कारण के पीटने का मैंने विरोध किया। तो यह लोग मेरे मुंह में तमंचा की नाल डालकर गले में रस्सी का फंदा लगाने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं तमंचे की बट से सिर पर प्रहार करते हुए जान लेने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed