{"_id":"60a50c0d8ebc3eef0b505eea","slug":"treatment-will-be-easier-with-tb-arogya-saathi-app-etah-news-agr4924216186","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टीबी आरोग्य साथी’ एप से इलाज होगा और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टीबी आरोग्य साथी’ एप से इलाज होगा और आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। टीबी रोग के खात्मे में अब ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप से इलाज आसान होगा। इस एप के माध्यम से लोगों को टीबी रोग के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की जानकारी की जा सकेगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार ने ‘टीबी आरोग्य साथी’एप जारी किया है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म होगा, जहां टीबी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी। टीबी का मरीज यूजर आईडी का प्रयोग कर इस एप का प्रयोग कर सकेंगे। पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए पोर्टल की तरह कार्य करेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि एप के माध्यम से टीबी परीक्षण और उपचार विवरण के साथ योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को भी देखा जा सकता है। साथ ही टीबी से संबंधित सभी जानकारी, जांच एवं उपचार की नजदीकी सुविधा, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। जिला पीपीएम समन्वयक आशीष पाराशरी ने बताया कि इससे इलाज आसान होगा।