{"_id":"694c2a817cb4ce95ee099520","slug":"treat-the-complainants-at-the-police-station-with-courtesy-etah-news-c-163-1-eta1001-143823-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थाने में आए फरियादियों के साथ करें शालीन व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थाने में आए फरियादियों के साथ करें शालीन व्यवहार
Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन थाने का निरीक्षण करने मंगलवार की आधी रात अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।
एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार व हवालात की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। हवालात में बंदियों की मूलभूत सुविधाओं व स्वच्छता व्यवस्था को परखा। मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस शाखा, कंप्यूटर कक्ष और आगंतुक रजिस्टर की भी समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी अभिलेख समय से अपडेट रहें, सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मिशन शक्ति से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शौचालय व थाना परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी मलावन आरके सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।