फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father and son found to be suffering from dengue

Etah News: पिता और पुत्र मिले डेंगू पीड़ित

Tue, 27 Oct 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father and son found to be suffering from dengue
एटा। जिले में डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद भी हर रोज डेंगू के दो से तीन मरीज पीड़ित मिल रहे हैं। सोमवार को पिता-पुत्र डेंगू पीड़ित मिले जिसमें साढ़े तीन वर्षीय पुत्र का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं युवक इमरजेंसी में एक घंटे तक उपचार के लिए तड़पता रहा। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया। युवक सीएमओ कार्यालय में चालक पद पर तैनात है। वहीं एक महिला मलेरिया पीड़ित मिली।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती रचना (40) निवासी नगला टोड़ी (जैथरा) ने बताया कि उसे 15 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में निजी उपचार कराते हुए नौ दिन हो गए लेकिन बुखार में आराम नहीं मिला। रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया। यहां मलेरिया व डेंगू की जांच की गई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात चालक विजय प्रताप (33) निवासी नगला फरीद डेंगू पीड़ित मिला। विजय प्रताप ने बताया कि तीन दिन से हल्का बुखार आ रहा था। सोमवार को चक्कर महसूस होने पर मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच की। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई और 21 हजार प्लेटलेट्स निकली। रिपोर्ट लेने के बाद इमरजेंसी में उपचार के लिए दोपहर 12ः58 मिनट पर भर्ती हुए। यहां एक घंटा बीतने के बाद भी किसी भी चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक वह बेड पर लेटे हुए उपचार का इंतजार करता रहा। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती करा दिया। विजय ने बताया कि उसका साढ़े तीन वर्षीय बेटा चंद्रयांश भी डेंगू पीड़ित है। उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। उपचार निजी क्लीनिक पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed