{"_id":"6adf9ee16436886b380dc434","slug":"two-constables-and-two-home-guards-deployed-yet-a-traffic-jam-persists-etah-news-c-163-1-eta1003-159080-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड तैनात फिर भी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड तैनात फिर भी जाम
Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अवागढ़ के मुख्य चौराहे पर जाम लगने के बाद पुलिसकर्मी बाइक पर बैठे मोबाइल चलाते हुए। संवाद
अवागढ़। कस्बे से गुजरे एटा-टूंडला मार्ग के तिराहे पर हर समय दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड की तैनात रहते हैं लेकिन फिर भी सुबह से शाम तक जाम की समस्या रहती है। मार्ग पर वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन पुलिसकर्मी मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई देते हैं।
कस्बे का मुख्य तिराहा कई दशक पुराना है जो काफी सकरा है। इस तिराहे से एटा-टूंडला के साथ ही जलेसर की बसें भी गुजरती थीं लेकिन बाजार में जाम की समस्या पर बसों का संचालन बंद हो गया। क्योंकि बाजार से पैदल गुजरना तक दुश्वार होता है। तिराहा सकरा होने और वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ने पर यहां हर समय जाम रहता है।
तिराहे के दोनों तरफ सड़क किनारे की पटरी काफी चौड़ी है जिसपर दुकानदारों और हथठेलों का अतिक्रमण है। कई बार तो दोनों तरफ कई किमी लंबी वाहनों की लाइन लग जाती है। वहीं यहां तैनात पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों का एक फोटो सामने आया है। मगर इसमें स्पष्ट नहीं है कि वह कहां बैठे हैं। जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर