Etah: बंदर ने हिला दिया बिजली का खंभा, फुंक गया 400 केवीए का ट्रांसफार्मर, घंटो आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान
एटा में बंदर ने बिजली के खंभे को इतनी तेजी से हिला दिया कि 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे कर्मियों की घंटों की मशक्कत के बाद सप्लाई शुरू की जा सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक हास्यास्पद लेकिन बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने बिजली के खंभे को हिला दिया तो पास में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। बंदर ने खंभा हिलाया यह तो हास्यास्पद सी बात है लेकिन ट्रांसफॉर्मर जलने से लोगों को समस्या हो गई। यह गंभीर मामला हो गया।
तार आपस में टकराने से शॉर्ट-सर्किट हो गया
मामला शहर क्षेत्र के आगरा रोड का है। यहां एक बंदर ने एलटी लाइन के बिजली के खंभे को हिला दिया। उसने खंभे को इतनी जोर से हिलाया कि तार आपस में टकरा गए और शॉर्ट-सर्किट हो गया। इसकी धमक महिला थाने के पास रखे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर तक पहुंची।
इससे ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। इसे ठीक करने में पांच घंटे लग गए। तब तक लोगों को बिना लाइट के ही रहना पड़ा। दरअसल, महिला थाने के पास विद्युत उपकेंद्र स्थित है। यहां से द्वारिकापुरी सहित आगरा रोड आदि मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति होती है।
विद्युत खंभे को बंदरों ने lतेजी से हिला दिया
लाइनमैन सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को एलटी लाइन के एक विद्युत खंभे को बंदरों ने हिला दिया। इससे एलटी लाइन के तार आपस में टकरा गए। लाइन के टकराने के कारण 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया। उन्होंने बताया कि पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बाद में मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाकर आपूर्ति चालू कराई गई।