फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   transfarmer

भगीपुर में टूटी केबिल से बाल बाल बचे लोग, जर्जर पोल गिरने से लाइनमैन घायल

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
transfarmer
एटा। एरियल बंच केबल टूटने से भगीपुर में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वहीं जर्जर विद्युत खंभे से गिरने से लाइनमैन को चोट लगी है। बुधवार शाम से बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। वहीं, बिजली विभाग के अफसर शुक्रवार की सुबह आपूर्ति सुचारु करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के भगीपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रिलायंस टॉवर वाली गली में लगी एरियल बंच केबल बुधवार रात आठ बजे स्पार्किंग के साथ टूट गई। सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मी बृहस्पतिवार को मरम्मत की बात कहकर केबल काट कर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे पहुंचे विद्युतकर्मी फिर उसी केबल को जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े। इस दौरान जर्जर खंभा गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद शाम तक वे नहीं लौटे। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। प्रवेश कुमार, भगीरथ सिंह एवं चंदन सिंह ने बताया कि जर्जर केबल एवं खंभे की शिकायत कई बार की गई, लेकिन इसे बदला नहीं जा रहा है। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि केबल बुधवार को टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची टीम केबल जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ी तभी सपोर्ट में लगी बल्ली एक युवक ने हटा दी। पोल के साथ लाइनमैन भी गिर गया। उसे चोट भी लगी है। सामान व खंभे की व्यवस्था कर ली गई है। शुक्रवार सुबह आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed