{"_id":"69b5d283fa260672b9071b4c","slug":"training-given-on-hlo-app-for-census-etah-news-c-163-1-eta1004-147678-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनगणना के लिए एचएलओ एप पर दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनगणना के लिए एचएलओ एप पर दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
जनगणना को लेकर प्रतिक्षुओं को फील्ड में भ्रमण कर जानकारी ली। सूचना विभाग
Link Copied
एटा। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को प्रशिक्षुओं द्वारा नगर क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्हें नजरी नक्शा तैयार करने, भवनों की पहचान करने तथा एचएलओ एप पर सूचनाओं की फीडिंग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20, पुरानी स्टेट बैंक वाली गली में जनगणना कार्य से संबंधित जनगणना कार्ड का एचएलओ एप पर डेमो भी कराया गया। जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य तथा उपजिलाधिकारी पीयूष रावत एवं मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षुओं को बताया गया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक भवन एवं परिवार का सही-सही अंकन करना अत्यंत आवश्यक है जिससे जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें। जिला जनगणना अधिकारी लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही प्रत्येक प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और फील्ड में कार्य करते समय तकनीकी साधनों का सही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके फील्ड ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी जनगणना में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप्लीकेशन का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों के संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।