{"_id":"8d1fe28b3668f277737e02e727b6668f","slug":"traders-work-to-unite-rupakisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी संगठित होकर करें काम: रुपकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी संगठित होकर करें काम: रुपकिशोर
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री सराफा कमेटी का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रुप किशोर कुशवाह ने कहा कि सराफा कारोबारी संगठित रहें और संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए काम करें। व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए भी व्यापारी अपनी बात रखने में पीछे न हटें।
दीप प्रज्वलन के बाद वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने अधिवेशन के कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारोबारी इसी तरह से एकजुटता बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठित रहेंगे तो उनका उत्पीड़न कोई नहीं कर पाएगा। वार्षिक अधिवेशन में हीरेंद्र माहेश्वरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कमेटी के सचिव मुकेशचंद्र गहलोत ने कामकाज की आख्या प्रस्तुत की। वहीं सदन कुमार चंदेल ने कमेटी का आय व्यय का ब्योरा दिया। कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पेन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे सराफा कारोबारी प्रभावित हो रहा है। सराफा कारोबारी दिनेश्वर प्रसाद जाजू, प्रेमचंद्र गहलोत, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, चुनाव अधिकारी शारदा प्रसाद सक्सेना, सुनील चौहान, हिमांशु बिड़ला को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि का परिचय राजेंद्र प्रसाद ने प्रस्तुत किया। संचालन नवीन मारवाड़ी ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार वर्मा, सत्य नारायण बिड़ला, सुरेंद्र माहेश्वरी, बृजनंदन बिड़ला, सुरेश गौड़, संतोष गहलोत, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।