{"_id":"66d1fd2102f851475400a1e5","slug":"traders-attacked-and-vandalized-their-cars-looted-rs-250-lakh-etah-news-c-163-1-sagr1016-122090-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: व्यापारियों पर हमला कर कार में तोड़फोड़, 2.50 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: व्यापारियों पर हमला कर कार में तोड़फोड़, 2.50 लाख लूटे
Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ कस्बे में व्यापारियों पर दर्जन भर लोगों ने हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ की और उनको घायल कर दिया। कार में रखे ढाई लाख रुपये और गले से सोने की चेन लूट ले गए।
मेन चौराहा निवासी जवाहर लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 28 अगस्त को एटा में अपने व्यापार के सिलसिले में बैठक की थी। इस दौरान व्यापार संबंधी 2.50 लाख रुपया एकत्रित हुआ। अन्य काम की वजह से वह एटा में रुक गए। जबकि अपने पुत्र सत्यम व दुकान पर काम करने वाले अफजल व काजिम को रुपये देकर कार से अवागढ़ भेज दिया।
इनके साथ डीलर के पुत्र जितेंद्र व शिवम भी थे। रात करीब 12बजे अवागढ़ बाजार में पीछे से आई बुलट सवार तीन लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया। इसके पीछे एक कार में सवार छह लोग और दो बाइकों पर छह लोग और आ गए। सबने मिलकर गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन
बताया कि तमंचा दिखाकर जितेंद्र, शिवम व सत्यम को बाहर खींच लिया और ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड से पीटा। दो लोगों ने अंदर घुसकर कार में रखे 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही दो आईफोन मोबाइल, शिवम के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जवाहर लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह थाने पहुंचे तो बाहर खड़ी उनकी कार का शीश यही लोग तोड़ गए।
बताया कि घायलों को पीएचसी से आगरा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। आरोपियों की पहचान लकी ठाकुर निवासी मोहल्ला रायान, प्रशांत उर्फ सौरभ मोहल्ला खिड़की, सुमित सिसौदिया, कपीस ठाकुर और विराज निवासी भूर गड्ढा के रूप में हुई है। इनके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जलेसर सीओ कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।