फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor-trolley ride not stopping, police got it evacuated

Etah News: नहीं रुक रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की सवारी, पुलिस ने करवाया खाली

Tue, 05 Mar 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley ride not stopping, police got it evacuated
एटा। कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी लोग जान की बाजी लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्राॅली की सवारी कर रहे हैं, अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के अंदर व आसपास ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिसके बाद यातायात उपनिरीक्षक ने सवारियों को उतार कर ट्रैक्टरों को खाली भेजा।
विज्ञापन

पिछले महीने जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसा से भारी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली में बैठकर मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। रास्ते में दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर ट्राॅली सड़क किनारे तालाब में पलट गई थी। जिसके चलते दुर्घटना में 24 लोगों की असमय दर्दनाक मौत हो गई। एटा-कासगंज दोनों ही जिलों में इस हादसे के बाद मातम पसर गया था। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने ट्राॅली से सवारियों को उतारा और समझाया कि ऐसे यात्रा न करें। ट्रैक्टर-ट्राॅली कृषि कार्यों के लिए होते हैं। इनमें बैठ कर यात्रा करने से जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
156 वाहनों का किया गया चालान
यातायात पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर सवार होकर चलने वाले लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहनों के चालान किए। जुर्माने के तौर पर 1.45 लाख रुपये वसूले गए। कासगंज रोड पर गुरुकुल के सामने टूटे डिवाइडर को जेसीबी से साइड में कराकर सौर ऊर्जा युक्त रिफ्लेक्टर लगाया।

-----------
ट्रैक्टर- ट्राॅली से यात्रा करना जानलेवा हो सकता है। इस बारे में चालकों को समझाया गया है, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। -अनिल कुमार, यातायात उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed