{"_id":"621e615307014a4edb2195af","slug":"tractor-trolley-full-of-kanwariyas-overturned-12-people-injured-etah-news-agr525785673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 लोग घायल
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से घायल विशाल।
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया के समीप कांवड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 12 कावड़िये गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समीपवर्ती ग्राम मोती नगर के ग्रामीण महा शिवरात्रि पर्व पर भोले शंकर के अभिषेक के लिए कादरगंज गंगा घाट पर कांवड़ भरने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे। ट्रॉली में बड़े-बड़े डीजे पर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए कांवडिये कादरगंज घाट की ओर बढ़ रहे थे। नवाबगंज नगरिया के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। राह में गुजर रहे अन्य कांवड़ियों ने उनकी मदद की।
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार जीतू, विशाल, विपिन, सचिन, छोटे, मंजू, प्रेम सिंह, जुगेंद्र, नीरज, विनय, धीरेंद्र, विष्णु घायल हो गए। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।