{"_id":"65e023cc116573a9300e1503","slug":"tractor-start-during-child-playing-in-etah-mother-crushed-went-to-save-her-while-nani-condition-critical-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चे के खेलते समय चालू हो गया ट्रैक्टर, बचाने भागी मां की कुचलकर मौत... नानी की हालत नाजुक; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चे के खेलते समय चालू हो गया ट्रैक्टर, बचाने भागी मां की कुचलकर मौत... नानी की हालत नाजुक; मची चीख पुकार
Thu, 29 Feb 2024 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:16 PM IST
सार
बच्चे के खेलते समय ट्रैक्टर चालू हो गया। बचाने भागी मां की कुचलकर मौत हो गई। जबकि नानी की हालत नाजुक है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने मां को मृत घोषित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को घर के आंगन में खड़े ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे ने चाबी घुमा दी। गियर में खड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही दौड़ पड़ा। बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही उससकी मां की मौत हो गई। जबकि नानी घायल हुई है।
विज्ञापन
लगभग 20 दिन पहले पिंकी (23) निवासी नगला टांडा थाना जैथरा अपने मायके अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव पुराहार बुलाकीनगर में आई हुई थी। साथ में चाल साल का बेटा प्रिंस भी था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.30 बजे पिंकी और उसकी मां स्नेहलता काम में लगे हुए थे। प्रिंस को खेलने के लिए आंगन में खडे ट्रैक्टर पर बैठा दिया। महिलाओं ने ध्यान नहीं दिया कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। साथ ही यह गियर में खड़ा था। जब दोनों महिलाएं काम कर रही थीं, इसी दौरान किसी तरह प्रिंस ने चाबी घुमा दी और ट्रैक्टर स्टार्ट होकर चल पड़ा। यह देखकर पिंकी व स्नेहलता बच्चे को बचाने के लिए दौड़ीं। ट्रैक्टर तेज होने की वजह से दोनों इसकी चपेट में आ गईं और ट्रैक्टर उनके ऊपर से निकल गया। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
दोनों को कुचलते हुए ट्रैक्टर आगे जाकर दुकान के शटर व दीवार से टकराकर रुक गया। थाना प्रभारी अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां पिंकी को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मां स्नेहलता को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके हाथ के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजरा है। बालक पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
ससुराल वाले ले गए महिला का शव
थाना प्रभारी ने बताया कि पिंकी की ससुराल जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला टांडा में है। सूचना मिलते ही उसका पति आकाश व अन्य ससुरालीजन पहुंच गए। महिला के शव व बालक प्रिंस को अपने साथ ले गए। मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।