{"_id":"6632808b62ca9a07bd0e3e9a","slug":"tractor-runs-over-innocent-child-playing-in-the-street-dies-etah-news-c-163-1-eta1001-116261-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गली में खेल रहे मासूम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गली में खेल रहे मासूम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा, मौत
Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला जई में रास्ते में खेल रहे मासूम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया, इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
गांव जई निवासी जितेंद्र कुमार के ढाई वर्षीय पुत्र अभी की ट्रैक्टर चढ़ने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे पुत्र गली में खेल रहा था। तभी गांव का ही मुकेश ट्रैक्टर को तेजी से चलाकर लाया और ऊपर चढ़ा दिया। जिसकी वजह से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खड़े लोगों ने घटना की जानकारी दी तो हम लोग पहुंचे। बेटे को सरकारी अस्पताल कुरावली ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो सामने आया कि चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली मोड़ रहा था। पीछे खड़ा बालक दिखाई नहीं दिया। इसके चलते पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में 1 की मौत, 5 घायल
एटा । थाना पिलुआ क्षेत्र में हादसा होने से एक युवक की जान चली गई है, वहीं अन्य हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं, दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में नीरज सैनी (33) निवासी चंदनिया चौक धोबी वाली गली क्वार्सी अलीगढ़ की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि वह मैनपुरी के कस्बा स्थित घिरोर ससुराल से लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन से हादसे का शिकार हो गया। थाना मिरहची के धिरामई निवासी अभिषेक व रमेश मंगलवार की देर शाम गांव के मोड़ पर ई-रिक्शा से टकराने से घायल हो गए। अभिषेक की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
थाना पिलुआ के बड़ागांव में कुछ बच्चे ऑटो में बैठे हुए थे। सुशांत कुमार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो, आगरा रेफर किया गया है। इसके अलावा मधूपुरा थाना मलावन निवासी सृष्टि गांव में ही बाइक फिसलने से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। संवाद