फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Today may be disclosed in case of disappearance of liquor boxes

शराब की पेटियां गायब होने के मामले में आज हो सकता है खुलासा

Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Today may be disclosed in case of disappearance of liquor boxes
एटा। कोतवाली देहात पुलिस पर 1459 शराब की पेटियों को गायब कर भ्रष्टाचार करने के आरोपों का रविवार को एएसपी अलीगढ़ खुलासा कर सकते हैं। मामले में दोषी प्रभारी निरीक्षक और हेड मुहर्रिर अब तक फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश पाल और हेड मुहर्रिर रिसाल सिंह के मामले की जांच पूर्ण हो चुकी है। जांच में अब तक क्या-क्या रहा है? इसको लेकर पुलिस विभाग को भी जानकारी नहीं है। आईजी स्तर से कराई जा रही जांच को लेकर जिला पुलिस असमंजस में है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी और एएसपी अलीगढ़ व सीओ खैर विकास कुमार आज एटा आ रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने से लेकर अब तक जांच में क्या हुआ? इसकी स्थिति जांच अधिकारी ही स्पष्ट करेंगे। एएसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच पूर्ण हो चुकी है। रविवार को वह एटा आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed