फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Today 23136 candidates will appear for police recruitment exam at 21 centers.

Etah News: 21 केंद्रों पर आज 23136 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Fri, 16 Feb 2024 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Today 23136 candidates will appear for police recruitment exam at 21 centers.
एटा। जनपद के 21 केंद्रों पर शनिवार को 13136 अभ्यर्थी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा शनिवार के बाद रविवार को भी दो-दो पालियाें में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 11568 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसको लेकर शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग स्तर पर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। केंद्रों पर स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन सचल दल केंद्रों पर पहुंचकर पड़ताल करेंगे। केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे केंद्र व्यवस्थापक सहित कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। केंद्रों पर पुलिस प्रशासन ने अपने कैमरे निगरानी के लिए लगवाए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो- दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसमें एक पुलिस का दूसरा प्रशासन का होगा। सहायक केंद्र प्रभारी एक प्रशासन का व एक विद्यालय का रहेगा। इसके अलावा 12 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा जिले में दो दिन चार पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केंद्रों पर सिटिंग प्लान का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। 9:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 10 से 12:05 तक परीक्षा होगी। शांति व्यवस्था के मद्देनजर तीन सीओ और क्यूआरटी को तैनात किया गया है। भीड़भाड़ पर नियंत्रण के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें
अभ्यर्थियों को केंद्रों में मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट, ज्वैलरी आदि लेकर नहीं आना है। प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी प्रूफ साथ लेकर आएं। एएसपी ने बताया कि केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थी की दो बार चेकिंग की जाएगी। इसके बाद उसका बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा फिर अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।

----------
शहर के विद्यालय रहेंगे बंद
डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया पुलिस परीक्षा को लेकर शहर के विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने बताया विद्यालयों में शिक्षक प्रशासनिक कार्यों को करने के लिए आएंगे, लेकिन छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed